{"_id":"5ed7e0688ebc3e903b731f07","slug":"hapur-news-garh-news-gbd199750830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता एकता कपूर पर फिल्म के माध्यम से सैनिकों की पत्नियों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। जिन्होंने एसएसआई को ज्ञापन देकर एकता की गिरफ्तारी की मांग की है।
सिंभावली में बुधवार को भाजपा नेता संदेश यादव और नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसआई कृतपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों का कहना है कि फिल्म निर्माता एकता कपूर ने वेब सीरीज की अपनी एक फिल्म के माध्यम से देश की सरहदों की सुरक्षा और देश सेवा में जुटे सैनिकों की पत्नियों के चरित्र को बदनाम करने की कोशिश की है। एकता कपूर द्वारा सैनिकों की पत्नियों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे देशभक्त लोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते। । युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारी सेना देश की आन-बान व शान है। जिसे बदनाम कर एकता कपूर ने घिनौना अपराध किया है। भारत का हर युवा भारतीय सेना में जाने का सपना देखता है, ताकि वह भी देश सेवा कर सके। ऐसे में इस प्रकार की फिल्मों से उनका मनोबल टूटेगा साथ ही उनकी नजर में सेना की छवि भी खराब होगी।
ज्ञापन देने वालों ने एकता कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालो में राजकुमार रोहिल्ला, मनीष रोहिल्ला, तेजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अभिषेक त्यागी, नरेंद्र सिंह, दीपक त्यागी, गौरव प्रताप, अर्जुन सिंह, सतनाम सिंह, नितिन प्रजापति, देवेंद्र सैनी, सोनू सिंह, ईश्वर सिंह शामिल रहे।