{"_id":"5e20a6e48ebc3e4ad9296ada","slug":"hapur-news-garh-news-gbd192346872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चार घायल, एक मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक युवक मेरठ रेफर किया है।
दिल्ली की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर जैसे ही नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के पास पहुंचा, तो चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर कैंटर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी साइड में पहुंच गया और गढ़ की तरफ से जा रहे एक मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में मिनी ट्रक मालिक बिल्लू, चालक बिट्टू निवासी जुनानी जिला जींद, हरियाणा घायल हो गए। जबकि कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। वहीं सिंभावली क्षेत्र में ही रेलवे रोड के सामने भूसे से भरे ट्रक की टक्कर लगने से लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई। लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं नेशनल हाईवे पर गढ़ क्षेत्र में उपकृषि मंडी के सामने बने कट पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। जिसमें मोहन निवासी मुरादाबाद और मोहन नगर निवासीय शाहवजेज मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बिट्टू को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।