{"_id":"5e122e098ebc3e88137e9da7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1916110101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, युवक की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, युवक की मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी संजय (करीब 42 वर्ष) रविवार की देर शाम गांव सौगढ़ में एक फैक्ट्री से काम कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, जैसे ही वह सौगढ़ से शाहपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार कार सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में संजय बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक कार समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने संजय के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।