फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बक्सर में किसान के घर लूट का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किसान के घर लूट मामले में बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में हथियारबंद बदमाशों द्वारा किसान और उसके परिजनों को बंधक बनाकर हजारों रुपये की नकदी समेत लाखो रुपये लूट लिए थे, लेकिन दूसरा दिन बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। जिसके चलते पीड़ित और उसके परिजनों में भय व्याप्त है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश किसान योंगेंद्र के घर में घुस गए थे। जिन्होंने किसान दंपती को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर 15 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकले। घटना के संबंध में पीड़ित किसान योगेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं स्वाट और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की, लेकिन घटना को 36 घंटे से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed