फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जरा संभलकर निकले, मिल सकता है जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पिछले पेराई सत्र का नहीं मिला 250 करोड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शुगर मिलों द्वारा किसानों को बकाया गन्ना भुगतान न दिए जाने से भाकियू समेत किसानों में आक्रोश पनप रहा है। आलाकमान के निर्देश पर भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को भाकियू सिंभावली शुगर मिल के सामने हाईवे पर चक्का जाम करेगी। जिसके लिए कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

प्रदेश की कई शुगर मिलों पर गत पेराई सत्र का किसानों का करोड़ो रुपया बकाया है। जिसका भुगतान तो दूर किसानों को ब्याज तक नहीं मिल रहा है। जिसे लेकर किसानों में आक्रोश पनप रहा है। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में सिंभावली में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान समेत किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आलाकमान के आदेश पर 11 दिसंबर सिंभावली शुगर मिल के सामने चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान न मिलने के चलते किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं, लेकिन शासन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। सिंभावली शुगर मिल पर ही गत पेराई सत्र का ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। किसानों को घर के खर्चे समेत बच्चों की फीस तक नही पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि किसान को गन्ने का पेमेंट न मिलने पर बिजली बिल भी नही दे पा रहे हैं। जिसके चलते पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी बिजली कनेक्शन काट रहे है। जिसके बाद भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में चक्का जाम में पहुुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed