{"_id":"5daa00b98ebc3e015d44db82","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1867036144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच घायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच घायल हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
जनपद गाजियाबाद के इंद्रापुरम क्षेत्र निवासी जयंत अपने भतीजे शैंकी, मोंटी के साथ बृहस्पतिवार की रात किसी काम से अमरोहा जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में वैट मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को साइड मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार चला रहा जयंत और उसके भतीजे घायल हो गए। वहीं मेरठ के दौराला क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले हरनाम और दिनेश शुक्रवार को अपने किसी परिचित से मिलने गढ़ नगर में आए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान मेरठ रोड पर गांव नानपुर के निकट अचानक दिनेश बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हरनाम को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।