{"_id":"5d98e1ef8ebc3e93c816662e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1858401117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। मां ने महिला समेत छह लोगों पर अपहरण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ नगर के एक मोहल्ले निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि एक अक्टूबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह करीब साढे़ छह बजे पास की दुकान से सामान खरीदने गई थी। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी घर से सोने के जेवरात समेत 40 हजार रुपये की नकदी अपने साथ ले गई है। काफी देर तक भी जब बेटी घर नहीं लौटी, तो चिंता होने लगी। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। महिला ने पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक, उसकी बुआ समेत छह लोगों पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सभी को नामजद करते हुए कार्रवाई और बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए किशोरी की तलाश की जा रही है।