फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना समिति चेयरमैन ने सीएम को पत्र भेज गन्ना भुगतान की मांग की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गन्ना समिति चेयरमैन ने सीएम को पत्र भेज गन्ना भुगतान की मांग की
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन ने सीएम को पत्र भेजकर बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराए जाने की मांग की है। उन्होंने नया पेराई सत्र भी जल्द शुरू कराए जाने की भी मांग उठाई है।
सिंभावली सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन सरदार सुरेंद्र पाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। जिसमें उल्लेख किया है कि सिंभावली मिल के पेराई सत्र 2018-19 का अभी तक केवल 35 प्रतिशत गन्ना मूल्य ही किसानों को मिल पाया है। मिल पर अभी भी 312 करोड़ का भुगतान बाकी चल रहा है। सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि वर्तमान में सिंभावली शुगर मिल के पास 6 लाख बोरे चीनी का स्टॉक है, जिसकी कीमत करीब 2 सौ करोड़ है। चीनी बेचने के बाद भी भुगतान में 112 करोड़ रुपये की कमी है। चेयरमैन का कहना है कि सिंभावली गन्ना समिति के क्षेत्र के किसानों ने गन्ने की आपूर्ति प्रदेश सरकार को की है। उन्होंने शासन से जल्द से जल्द किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग सीएम से ही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चीनी बिक्री का कोटा निर्धारित किया हुआ है। जिससे चीनी कम बिक रही है, इस कारण किसानों को भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भुगतान न मिलने के कारण किसानों की आर्थिक हालत दयनीय है। वहीं मिल प्रबंधन को शासन स्तर से मिलने वाला 50 करोड़ का अनुदान भी नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को जिला गन्ना अधिकारी द्वारा मिल प्रबंधन खिलाफ सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके चलते मिल के अधिकारी कामकाज छोड़कर भाग गए। जिसके चलते मिल की मरम्मत का काम भी बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में आगामी पेराई सत्र भी पिछड़ जाएगा। जिसके चलते किसानों के सामने और भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। चेयरमैन से सीएम से जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराने और मिल का पेराई सत्र नियत समय पर चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed