फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी का अपहरण कर युवकों ने गैंगरेप किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी का अपहरण कर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार सवार तीन युवकों ने एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद आरोपियों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय पुत्री का पांच सितंबर की देर रात गांव के ही तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था। सुबह होने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने गांव के साथ आसपास की रिश्तेदारी में भी तलाश किया, लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। आठ सितंबर को पीड़िता आरोपियों के चुंगल से छूट कर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही तीन युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे कार में डालकर ले गए थे। जहां उन्होंने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार देर रात पीड़िता के पिता ने थाने में दो आरोपियों को नामजद करते हुए तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरबाज, दानिश समेत एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed