फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पीएम आवास योजना में धांधली का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डूडा के परियोजना अधिकारी ने सभासद के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पीएम आवास योजना में धांधली के मामले में डूडा के परियोजना अधिकारी ने सभासद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान शहरी आवास योजना के तहत परियोजना अधिकारी ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया।

गढ़ नगर निवासी फिरोजा द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद डूडा के परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने इंजीनियर हर्षित सिंह, मंजीत, वरुण, जितेंद्र के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में सभासद समेत उसके पति द्वारा अवैध वसूली की शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद उन्होंने पालिका सभासद और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ लोगों को पंपलेट बांटते हुए योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम आवासीय योजना के तहत किसी को भी अवैध धन न दें और अवैध धन मांगने वालों के संबंध में डूडा को सूचना दें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

मामले में एसएसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि डूडा विभाग के अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed