{"_id":"5d375cd68ebc3e6ce559c175","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1808922146","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आए पैकेट में फटे पुराने जूते और मोबाइल का खाली डिब्बा निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर आए पैकेट में फटे पुराने जूते और मोबाइल का खाली डिब्बा निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शापिंग से ठगा गया युवक
गढ़मुक्तेश्वर। कपड़े और मोबाइल की आड़ में युवक से हजारों की रकम ठगने वालों ने घर भेजे गए पैकेट में फटे पुराने जूते और मोबाइल का खाली डिब्बा भेज दिया। पीड़ित ने आईजी को पत्र भेजकर अपनी रकम वापस दिलाकर ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी राशिद के मोबाइल पर एक सप्ताह कॉल आई थी, जिसमें ब्रांडेड जूते कपड़े और नामी गिरामी कंपनी का मल्टी मीडिया मोबाइल मंगवाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया गया था। राशिद ने सस्ता सामान मिलने के लालच में आकर बुकिंग करा ली थी। घर पर पार्सल के माध्यम से पैकेट पहुंचा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। पैकेट थमाने से पहले पार्सल लाने वाले कर्मी ने साढ़े 6 हजार की रकम उससे वसूल ली और वहां से चला गया। कुछ ही देर मेें राशिद ने पार्सल खोला तो उसमें फटे हुए जूते कपड़ों के अलावा मल्टी मीडिया कंपनी का एक खाली पैकेट निकला। पीड़ित ने परिजनों को अपना दुखड़ा सुनाया, जिन्होंने आईजी समेत एसपी को पत्र भिजवाकर रकम वापस दिलाने के साथ ही ठगी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है।
सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर तहरीर आती है तो उसके आधार पर जांच कराकर ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।