फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ यात्रा : जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ यात्रा : जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा को लेकर भी जर्जर सड़कों की हालत नहीं सुधर पा रही है। जर्जर सड़कें कावंड़ियों की राह में मुसीबत बनेंगी। इसमें सबसे अधिक गड्ढे नहर पुल पर हैं। जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने से गुस्साए लोगों ने संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप भी लगाया।
प्रदेश की योगी सरकार सावन मास की कांवड़ यात्रा को अभूतपूर्व बनाने के मकसद से सभी जरूरी इंतजामों को पूरी तरह चाक चौबंद कराने के कड़े निर्देश देती आ रही है। पिछली तीन बार की तरह इस बार भी शिवभक्तों का अभिनंदन करने को उन पर रास्तों में हेलीकॉप्टरों से फूलों की बरसात की जानी है, जबकि सुरक्षा कवच को पिछले सालों की तुलना में और भी मजबूती दी जानी है। वहीं पालिका प्रशासन भी ब्रजघाट गंगानगरी से कांवड़ भरने आने वाले शिवभक्तों को सभी जरूरी सहूलत मुहैया कराने की कवायद में जुटी हुई है। इसके चलते जर्जर सड़क और उनमें हो रहे गड्ढों की मरम्मत कराने के साथ ही बारिश के दौरान सड़कों के किनारे होने वाले जलभराव की रोकथाम को व्यापक बंदोबस्त कराए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत पर नजर डालें तो कांवड़ियों के आवागमन से जुड़े गढ़ की महंगाई रोड आज भी खस्ता हालत में है। मेरठ और दिल्ली लखनऊ हाईवे पर कई जगह सड़क टूटी होने के साथ ही उनमें गड्ढे भी हो रहे हैं, जबकि मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर पुल की जर्जर सड़क में बारिश का पानी भरा होने से उसके गड्ढे दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। जो शिवभक्तों की राह में बड़ी मुसीबत बनने के साथ ही हादसों की वजह भी बन सकती है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भी जर्जर सड़कों की सुध न लिए जाने के विरोध में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी ठाकुर सतबीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर संबंधित विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठाकुर सतबीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार कांवड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को और बेहतर करने की कवायद में जुटी है, लेकिन दूसरी तरफ सिंचाई, सेतू निगम और एनएचएआई विभाग अपनी जर्जर हो रहीं सड़कों की मरम्मत और जलभराव की रोकथाम को कोई भी कार्रवाई नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रजघाट और गढ़ में सीवर लाइन से घरेलू कनेक्शन जोड़ने का काम फिलहाल रुका है, लेकिन जिन स्थानों पर मैनहोल बनाने को सड़क तोड़ी गई थीं उनमें जगह जगह हो रहे गड्ढे और मलबे के ढेर कांवड़ियों की राह में बड़ी मुसीबत बनेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनिल ठाकुर, मुनेश, मुकेश, राहुल, पुनीत, मुखिया मदहत, नवीन समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर टूटी सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने के मकसद से संबंधित विभागों को कड़ी हिदायत दी हुई है, जिसमें कोई भी लापरवाही होने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed