फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एक मजदूर की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजन अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ में नक्का कुआं रोड किनारे मोहल्ला जैनवाली गली में रहने वाले राजू 40 की रविवार की गंगा खादर क्षेत्र के गांव काकाठेर मंढैया के जंगल में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। राजू चार बच्चों का पिता था और भैंसा बुग्गी चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। राजू मूलरूप से खादर क्षेत्र के गांव चक लठीरा का निवासी था, जिसके दो छोटे भाई हरकेश और मेवाराम अपने परिवारों के साथ गांव में ही रहते हैं। जिनमें हरकेश इन दिनों कांवड़ लेने हरिद्वार को गया हुआ है। राजू का शव जंगल में पड़ा देख किसानों ने कोतवाली को सूचना कर दी, जिसके आधार पर पहुंची पुलिस ने फौरी तौर की जांच पड़ताल के बाद मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मेवाराम का कहना है कि उसके बड़े भाई राजू की साजिश के तहत अज्ञात लोगों ने हत्या की है, जिसका स्पष्ट प्रमाण उसके हाथ और पैरों पर लगी गहरी चोटों से भी हो रहा है। भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि मृतक राजू शराब पीने का आदी था, जिसके शरीर पर चोट लगने का कोई भी निशान दिखाई नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed