फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से 24 घंटों के भीतर करीब बीस सेंटीमीटर की कमी आने से तहसील प्रशासन समेत खादर क्षेत्र से जुड़े हजारों परिवार को और भी राहत मिली।
पश्चिमी यूपी के मैदानी क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के बाद भी उत्तराखंड के पहाड़ों में मानसूनी बरसात का सिलसिला हल्का पड़ने से गंगा के जलस्तर में गिरावट होने का सिलसिला रविवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार की देर शाम से लेकर रविवार की देर शाम तक 24 घंटों के भीतर ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में बीस सेंटीमीटर की गिरावट आई है। इससे ब्रजघाट गंगा का जलस्तर घटकर 197.20 मीटर (समुद्र तल से) के निशान पर आ गया है। गढ़ और ब्रजघाट के गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं खादर क्षेत्र से जुड़े गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों के चेहरे भी बाढ़ का खतरा घटने से खिल उठे हैं। केंद्रीय जल आयोग मेरठ के अनुसार रविवार को भी लगातार छठे दिन ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में करीब बीस सेंटीमीटर की गिरावट हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि जलस्तर में गिरावट आने से फिलहाल बाढ़ आने का डर पूरी तरह टल गया है, लेकिन बरसात के मद्देनजर बाढ़ की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed