{"_id":"5d34bb278ebc3e6cac6472ef","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1807346170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे में सफल हुईं सिंभावली की दो बहुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस जे में सफल हुईं सिंभावली की दो बहुएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस जे में सफल हुईं सिंभावली की दो बहुएं
गढ़मुक्तेश्वर। पीसीएस जे की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दो बहुएं जल्द ही जज की कुर्सी संभालेंगी। एमिटी विवि में सहायक प्रोफेसर पद पर तैनात इंदू ने दूसरे प्रयास में 330 रैंक हासिल की, जबकि एक बेटे की मां और मुक्तेश्वरा गांव की बहू रुचि ने दूसरे प्रयास में 386वीं रैंक प्राप्त की। दोनोें की सफलता पर परिजनों और गांव वालों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
ग्रेटर नोएडा निवासी रघुराज सिंह की बेटी इंदु की शादी तीन साल पहले गढ़ क्षेत्र के गांव सिंभावली निवासी ज्ञानेंद्र सिंह गुर्जर के साथ हुई। ज्ञानेंद्र केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 12वीं के बाद इंदु ने लखनऊ की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से 2012 में एलएलबी किया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से 2014 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी कर यहीं पर सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हो गई। सहायक प्रोफेसर पद पर तैनाती होने के बाद भी इंदु ने पीसीएस जे की तैयारी में जुटी रही। दूसरे प्रयास में इंदु ने 330वीं रैंक प्राप्त कर ली। इंदु ने बताया कि शादी होने के बाद भी उसने पीसीएस जे की तैयारी नहीं छोड़ी और पूरी लगन व कड़ी मेहनत के साथ सफलता मिल गई। उन्होंने कहा कि मंजिल को हासिल करने में अपनी इच्छाओं का बलिदान भी करना पड़ता है। उन्होंने फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्वीटर समेत सोशल साइट से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी।
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले महिपाल भाटी दादरी में वकालत करते हैं, जिनकी बेटी रुचि गुर्जर की शादी करीब नौ साल पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा निवासी रणवीर सिंह के बेटे कपिल गुर्जर से हुई। वह वर्तमान में एक बेटे की मां है। रुचि ने बीएससी के बाद गाजियाबाद के कॉलेज से ही एलएलबी किया। कपिल नोएडा में पशु चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। पति के साथ रहने के दौरान रूचि ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र से जुड़े सेंटर को ज्वाइन कर वहां कोचिंग लेनी शुरू की थी। अपनी दूसरी कोशिश में 386वीं रैंक के साथ पीसीएस जे परीक्षा पास की है। रूचि का कहना है कि गृहस्थी और बेटे की परवरिश का जिम्मा संभालने के साथ पीसीएस जे की तैयारी में परिवार का पूरा सहयोग मिला। सिंभावली क्षेत्र से जुड़ीं गुर्जर समाज की दो बहुएं इंदु और रुचि के पास होने की खबर मिलते ही परिजनों समेत गांव वालों की खुशी कोई ठिकाना न रहा7सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत बिरादरी से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी रुचि और इंदु की ससुराल में पहुंचकर परिजनों को शुभकामनाएं दीं।