फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डीएम के आदेश बेअसर, कांवड़ मार्ग अभी भी बदहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
डीएम के आदेश बेअसर, कांवड़ मार्ग अभी भी बदहाल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। डीएम के सख्त आदेशों का भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है। डीएम ने कांवड़ मार्गों को पूरी तरह से ठीक करने के सख्त आदेश दिए थे। सबसे खराब स्थिति स्याना रोड रेलवे फाटक के पास सड़क की है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। वहीं स्पीड ब्रेकरों से सरिए निकले हुए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यह हादसे का कारण बन सकते हैं।
गढ़ में स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जबकि कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम के सख्त आदेश है कि कांवड़ मार्गों को पूरी तरह ठीक करा दिया जाए। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नही कर पा रहे हैं। स्याना रोड रेलवे फाटक पर लगे स्पीड ब्रेकर से सरिए बाहर निकल गए है, जिससे पैदल समेत वाहनों पर जाने वाले लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फाटक के पास गहरे गढ्डों में समाई सड़क पर बारिश होते ही जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

गहरे गड्ढे में फंसा मिनी ट्रक
- गढ़ से ब्रजघाट की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक स्याना फाटक के पास गड्ढे में फंस गया, जिसके कारण फाटक के पास जाम की स्थिति बन गई थी, राहगीरों ने पहुंचकर गड्ढे में फंस रहे वाहन को बाहर निकलवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे समेत संबंधित विभागों को पत्र भेजकर स्पीड ब्रेकर और सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed