{"_id":"5d3364008ebc3e6cf035d71b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1806632178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगरी में गूंजने लगा बोल बम का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगरी में गूंजने लगा बोल बम का जयघोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगरी में गूंजने लगा बोल बम का जयघोष
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी में बोल बम का जयघोष गूंजने लगा है। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच ब्रजघाट गंगा से कांवड़ लेने आ रहे शिव भक्तों का आवागमन तेज हो गया, जिससे तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ने के साथ ही रंग बिरंगी कांवड़ों से दुकानें सज रही हैं। कांवड़ यात्रा में देशभक्ति की लहर भी दिखाई दे रही है, कांवड़ पर तिरंगा झंडा और भारत माता के जयघोषों से भी क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।
जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल में शिव भक्त सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। जिसके मद्देनजर उक्त जनपदों के शिवभक्तों की आमद शुक्रवार को प्रारंभ हो गई थी। वहीं शनिवार को शिवभक्तों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हुई है। जो दूसरे सोमवार को (कल) अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं हरिद्वार और गोमुख जैसे दुर्लभ स्थलों से कांवड़ लेने जा रहे क्षेत्रीय शिवभक्तों की रवानगी का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट गंगानगरी में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही रास्तों पर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं, जबकि बाजार में दुकानों रंग बिरंगी कांवड़ों से सजने लगी हैं, जहां से कांवड़ खरीदकर शिवभक्त उन्हें आकर्षक ढंग में सजाने के बाद गंगा जल भरकर वापसी कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ-साथ देशभक्ति भी दिखाई पड़ रही है। कांवड़ में भगवा झंडे के साथ-साथ तिरंगा झंडा लेकर चल रहे शिवभक्त भारत माता के नारे भी लगा रहे हैं।