फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एसपी ने गंगानगरी में कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसपी यशवीर सिंह। - फोटो : GARH
एसपी ने गंगानगरी में कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने गंगानगरी का दौरा किया। उन्होंने शिव भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार की देर शाम एसपी डॉ.यशवीर सिंह ब्रजघाट पहुंचे। उन्होंने गंगा घाट, बेरिकेडिंग समेत हाइवे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गंगा के जलस्तर का भी जायजा लिया। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों का संचालन प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार की दोपहर तक बंद रहेगा। वहीं 22 जुलाई से 30 जुलाई की शाम तक हाइवे पर रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। एसपी ने अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने, कांवड़ियों की सुरक्षा में कोई भी चूक न होने, डूबने की घटनाओं की रोकथाम, सड़कों पर गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान सीओ अशोक शुक्ल, इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनीष चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed