{"_id":"5d2f63018ebc3e6cda5e72e9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1804048126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक किशोरी को बाइक से अपहरण कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवक किशोरी को बाइक से अपहरण कर ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने किशोरी का किया अपहरण
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार दो युवक एक किशोरी का अपहरण कर ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि मंगलवार की रात को दो युवक बाइक लेकर उसके घर पर आए थे। जो मौका पाकर घर में मौजूद उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए। पीड़ित पिता ने यह आशंका भी जताई है कि दोनों युवक उसकी बेटी की हत्या कर सकते हैं, इसलिए जल्द से जल्द बेटी को सकुशल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों को नामजद करते रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसके आधार पर किशोरी की तलाश कराई जा रही है। जिसे बहुत जल्द सकुशल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।