फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

करंट से झुलसकर हाथ गंवाने वाले संविदा कर्मी ने सीएम पोर्टल पर गुहार लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
करंट से झुलसे संविदा कर्मी ने दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। करंट से झुलसे संविदा कर्मी ने आर्थिक मदद न मिलने तथा विद्युत निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस संबंध में पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
गढ़ में नक्का कुआं रोड पर रहने वाले बिजली संविदा कर्मी अभिमन्यु ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह 2005 से संविदा कर्मी के तौर पर काम करता आ रहा है और तीन मार्च की रात में आई सूचना के आधार पर वह नया गांव इनायतपुर के जंगल में लाइन का फाल्ट ठीक करने गया था। शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़ने के कुछ ही देर में 11 हजार वोल्टेज वाली सप्लाई छोड़ दी गई, जिसका करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर खंभे के नीचे गिर पड़ा था। कई सप्ताह तक मेरठ और दिल्ली के अस्पताल में चले इलाज पर करीब आठ लाख की रकम खर्च होने के बाद उसकी जान बच पाई, जबकि बुरी तरह झुलसे एक हाथ को चिकित्सकों ने पहले ही कंधे के पास से काट दिया था। पीड़ित संविदा कर्मी का कहना है कि उसकी तरफ से अवर अभियंता, एसएसओ, लाइनमैन तथा ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। विवेचक द्वारा जेई और एसएसओ के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित संविदा कर्मी का कहना है कि ठेकेदार व विभाग की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। आर्थिक मदद न मिलने पर डिवीजन दफ्तर के बाहर परिवार समेत सामूहिक तौर पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, इसलिए शिकायत आने पर जांच पड़ताल कर आरोपी विवेचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित संविदा कर्मी को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि पीड़ित संविदा कर्मी को विभाग समेत ठेकेदार स्तर से हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed