{"_id":"5d2e0de28ebc3e6cf57b295d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd180378868","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन में फाल्ट के चलते बत्ती गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन में फाल्ट के चलते बत्ती गुल रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन में फाल्ट से आठ घंटा बिजली गुल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली से आ रही 33 हजार बिजली लाइन में फाल्ट होने से आठ घंटा बत्ती गुल रही, जिससे हजारों परिवारों को गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।
सिंभावली में हाइवे किनारे वाले बड़े बिजलीघर से गढ़ के बिजलीघर को आपूर्ति होती है। जहां से आ रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन में सोमवार की शाम करीब 6 बजे फाल्ट होने से गढ़ और ब्रजघाट केे बिजलीघर की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी विभागीय कर्मचारियों को टीम को साथ लेकर रात में फाल्ट तलाशने की कवायद में जुट गए थे। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट की खोजबीन कर उसे दुरुस्त कर दिया। इसके चलते करीब आठ घंटे बाद रात में डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली गुल होने की अवधि में गर्मी के साथ ही घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि लाइन में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई ठप होने पर क्षेत्रीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ीं, लेकिन रात में ही फाल्ट को ठीक कराकर सप्लाई सुचारु करा ली गई थी।