फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सावन के प्रत्येक सप्ताह में हाईवे चार दिन वन वे रहेगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सावन के प्रत्येक सप्ताह में चार दिन वन वे रहेगा हाइवे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शिवरात्रि के बाद भी नेशनल हाइवे की एक साइड सावन के प्रत्येक सप्ताह में चार दिन वन वे रहेगी। हाइवे की एक साइड कांवड़ियों के लिए रहेगी, जबकि दूसरी साइड में बाइक और कार आदि जैसे छोटे वाहन आ जा सकेंगे। रूट डायवर्जन होने पर माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलना पड़ेगा।
सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान कोई सड़क हादसा न हो पाए, इसके मद्देनजर हापुड़ और अमरोहा के पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रणनीति बनाकर व्यापक स्तर पर बंदोबस्त किए हैं, जिसके तहत दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे की एक साइड कांवड़ियों के आवागमन को रिजर्व किए जाने से उसमें भगवाधारियों का कब्जा रहेगा। हाइवे की दूसरी साइड में दोपहिया वाहन, रोडवेज बस और कार जैसे छोटे वाहन ही आ जा सकेंगे। वहीं दुर्घटना होने के जोखिम देखते हुए अधिकृत वाहन भी महज 40 किलोमीटर की रफ्तार से ही चल सकेंगे। यह व्यवस्था शिव रात्रि का जलाभिषेक होने के बाद भी सावन के आखिरी सोमवार तक लागू रहेगी। गंगा पार के जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली में सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करने की मान्यता काफी अधिक मानी जाती है, जिसके चलते लाखों शिवभक्त ब्रजघाट गंगा से कांवड़ लेकर हाइवे पर होकर अपने गंतव्य स्थलों को वापसी करते हैं।
विज्ञापन

कोट
सीओ अशोक शुक्ला और इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि 30 जुलाई को शिवरात्रि पर जलाभिषेक के बाद भी सावन में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के मद्देनजर प्रत्येक शुक्रवार की शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed