{"_id":"5d2e0d298ebc3e6d0d0e48d1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1803781137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगवाने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगवाने की मांग उठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगवाने की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में कूदने की घटनाओं पर अंकुश लगाने, पूजा सामग्री समेत अन्य वस्तुएं डाले जाने से रोकने के लिए हिंदू युवा वाहिनी नेे ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने मांग से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक राजकुमार वर्मा और जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हापुड़ पहुंचकर डीएम अदिति सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। जिनका कहना है कि ब्रजघाट में गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने के मामले समय-समय पर होते रहते हैं। वहीं बहुत से श्रद्धालु पॉलिथीन, पूजा सामग्री, फूल, हवन की राख भी पुल से ही गंगा में प्रवाहित कर देते हैं, जिससे गंगा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाकर गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पुल के दोनों तरफ 10 फीट ऊंचा जाल लगा दिया जाए तो गंगा में कूदने की घटनाओं समेत प्रदूषित सामग्री डाले जाने पर भी काफी हद तक रोक लगाया जाना संभव हो सकेगा। डीएम अदिति सिंह ने हिंदू युवा वाहिनी की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में मंडलाध्यक्ष नितीश पंडित, नगर प्रभारी दीपक कुमार, सह प्रभारी प्रदीप निषाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र कैलाशी, मीडिया प्रभारी अमित जोगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।