फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गुरु पूर्णिमा पर तीन लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गुरु पूर्णिमा - तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और लठीरा समेत पूठ घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा पुण्यार्जित किया। भक्तों ने गंगा स्नान कर गुरु पूजन समेत मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
मंगलवार की तड़के प्रारंभ हुआ स्नान करने का सिलसिला देर शाम तक चला। सोमवार की देर रात और मंगलवार की तड़के हुई बारिश की परवाह किए बिना दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के जनपदों से आए तीन लाख से भी अधिक भक्तों ने मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगा पुण्यार्जित किया। डुबकी लगाने के बाद अधिकांश भक्तों ने गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी। तीर्थनगरी के वेदांत मंदिर, आवंतिका देवी सिद्धपीठ, हनुमान मंदिर, श्रीकृष्ण, शीतल आश्रम समेत विभिन्न धर्म स्थलों में देवी देवताओं के समक्ष मत्था टेककर मनौती मांगने वालों का तांता लगा रहा। भक्तों ने गंगानगरी में कई स्थानों पर भंडारे कर प्रसाद का वितरण भी किया।
विज्ञापन

पालिका कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
गुरु पूर्णिमा को देखते हुए पालिका प्रशासन ने गंगा तट समेत मुख्य बाजार में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। पालिका कर्मियों ने गुरु पूर्णिमा के दौरान एकत्र हुई गंदगी को हटाने के साथ ही लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचाया
गुरु पूर्णिमा पर स्नान के दौरान आरती स्थल और घंटाघर के आसपास गंगा में डूब रहे संजीव मुरादाबाद, मनोज, विमल, विक्की दिल्ली, मोनिका, संजू फरीदाबाद, अभिषेक, मनु बुलंदशहर समेत कई को गंगा किनारे मौजूद नाव चलाने वाले मल्लाह दीपचंद, काले, मुकेश, गणेश और पालिका के गोताखोरों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed