फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से खादर में व्याप्त बेचैनी थमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से खादर में व्याप्त बेचैनी थमी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों के साथ ही मैदानों में हुई झमाझम बारिश से उफान की तरफ कदम बढ़ा रही गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से खादर क्षेत्र के गांवों में व्याप्त बेचैनी थमी।
पहाड़ों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को झमाझम बारिश होने से दो दिनों से स्थिर चल रहे ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में करीब 12 घंटों के भीतर 50 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई थी. जबकि सोमवार की शाम को बिजनौर बैराज से 41648 क्यूसिक पानी भी छोड़ा गया था। जिसकी खबर मिलने पर खादर क्षेत्र में चक लठीरा, गड़ावली, नयाबांस, आरकपुर, शाकरपुर, रामपुर न्यामतपुर, इनायतपुर, अब्दुल्लापुर समेत दो दर्जन से भी अधिक गांवों के हजारों परिवारों में बाढ़ आने की आशंका से बेचैनी व्याप्त हो गई थी। लेकिन सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की देर शाम तक पहाड़ों पर बारिश का क्रम धीमा पडने से गंगा के जलस्तर में करीब दस सेंटीमीटर की गिरावट आई है, जिससे खादर क्षेत्र के गांवों में व्याप्त बेचैनी फिलहाल थम गई है। केंद्रीय जल आयोग मेरठ के अनुसार सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार की देर शाम तक जलस्तर में करीब दस सेंटीमीटर की गिरावट हुई है, जिससे ब्रजघाट गंगा का जलस्तर घटकर अब समुद्र तल से 197.80 सेंटीमीटर के निशान पर आ गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बरसात के सीजन में गंगा के जलस्तर में अप डाउन होना एक सामान्य बात है, इसलिए बाढ़ आने जैसी फिलहाल कोई भी आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed