फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन जिलों के एसपी ने गंगानगरी का दौरा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन जिलों के एसपी ने गंगानगरी का किया दौरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने आए तीन जनपदों के एसपी ने गंगानगरी का दौरा कर शिवभक्तों की सुरक्षा के तहत रूट डायवर्जन पर सख्ती से अमल कराने का दावा किया।

सावन मास की कांवड़ यात्रा से जुड़े रूट डायवर्जन प्लान को लेकर मेरठ और मुरादाबाद परिक्षेत्र के आईजी के निर्देशन में मंगलवार की दोपहर को गजरौला में तीन जनपदों के एसपी की बैठक हुई। जिसके संपन्न होने के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह हापुड़, डॉ.विपिन टांडा अमरोहा और यमुना कुमार संभल ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचे। जिन्होंने गंगा किनारे समेत हाईवे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी की जमीनी हकीकत का बारीकी से जायजा लिया। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों का संचालन प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार की दोपहर और शिवरात्रि के दौरान कई दिनों तक बंद रहेगा, जिसका तीनों जनपदों की पुलिस पूरी सख्ती के साथ पालन कराएगी। एसपी ने अनर्गल अफवाह और किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने, कांवडिय़ों की सुरक्षा में कोई भी चूक न होने, डूबने की घटनाओं की रोकथाम, सड़कों पर गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान सीओ अशोक शुक्ल गढ़, मोनिका यादव धनौरा, अजय कुमार हसनपुर, इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनीष चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed