फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा पार से बालू ला रहा चालक ट्रॉले समेत पकड़ में आया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा पार से बालू ला रहा चालक ट्रॉले समेत पकड़ में आया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अवैध बालू खनन की धरपकड़ को जिला प्रशासन के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इस दौरान अमरोहा जनपद में गंगा किनारे लगे स्टॉक से बालू भरकर ला रहे ट्रक को गढ़ में चालक समेत पुलिस ने दबोचा लिया। बताया कि चालक के पास जो रवन्ना मिला उसमें महज तीन घन मीटर बालू दर्शाया हुआ है, जबकि बालू की तादाद दोगुनी से भी अधिक है।
योगी सरकार अवैध बालू खनन की रोकथाम को नई खनन नीति लागू करने की तैयारी कर रही है। नई नीति लागू होने पर वे ही लोग खनन करा सकेंगे, जिन्हें सरकारी स्तर से पट्टे आवंटित हुए हैं। डीएम अदिति सिंह ने गंगा नदी से किसी भी स्तर पर होने वाले बालू खनन पर शिकंजा कसने व जनपद अमरोहा की तरफ से बालू लेकर आने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी है, जिसके अनुपालन में एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल ने शनिवार को ब्रजघाट की दूसरी साइड में जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के जंगल में गंगा किनारे लगे बालू स्टॉक का भी निरीक्षण किया था। एसडीएम ने बताया कि जनपद अमरोहा क्षेत्र से रविवार की दोपहर बालू लेकर आ रहा जिस ट्रॉले को गढ़ में पकड़ा गया है, उसके चालक के पास महज तीन घन मीटर बालू वाला रवन्ना बरामद हुआ है। लेकिन फौरी तौर की जांच के अनुसार ट्रॉले में दोगुने से भी ज्यादा बालू भरा होने का अनुमान है। इसलिए खनन विभाग से जांच पड़ताल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गंगा किनारे लगे रहते हैं हजारों ट्रक बालू के स्टॉक
- गंगा नदी में बालू खनन पर पूरी तरह रोक लगी होने के बाद भी जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में गंगा किनारे हर सीजन में हजारों ट्रक बालू के स्टॉक लगे रहते हैं, जिनसे बालू भरकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक मुरादाबाद और अमरोहा के साथ ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ समेत हरियाणा और पंजाब तक जाते हैं। सप्लाई होने पर भी स्टॉक का बालू ज्यों का त्यों मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed