{"_id":"5d2b79ba8ebc3e6c9a25c4fb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd180241045","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुडलिया के ग्रामीणों ने अंडर पास बनवाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुडलिया के ग्रामीणों ने अंडर पास बनवाने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुडलिया के ग्रामीणों ने अंडरपास बनवाने की उठाई मांग
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खुडलिया के ग्रामीणों ने हाईवे चौड़ीकरण के चलते गांव में आवागमन के लिए दो अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। गांव में हुई बैठक में अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया में रविवार को ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान पति नेत्रपाल और संचालन चौधरी मनवीर सिंह ने किया। नेत्रपाल सिंह ने कहा कि एनएचएआई द्वारा नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। गांव में आवागमन के लिए दो रास्ते है, लेकिन हाइवे चौड़ीकरण के चलते एक रास्ता बंद हो जाएगा। जिससे ग्रामीणों समेत राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से दोनों रास्तों पर अंडरपास बनाने की मांग की है। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या के संबंध वार्ता करने का निर्णय लिया।
इस दौरान चंद्रपाल, देवेंद्र सिंह, महावीर, सतपाल, विजयपाल, भोपाल, रामचरन, कृष्णपाल, लोकेंद्र, रविंद्र, राजाराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।