{"_id":"5d2a2fd38ebc3e6ca621c3cd","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1801818143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर छात्रों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराने और जल संरक्षण करने का आह्वान किया।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव ढोलपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान और जल संरक्षण के तहत रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान रणधीर तोमर ने झंडी दिखाकर किया। रैली प्राइमरी स्कूल से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें अध्यापकों और छात्रों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का एडमिशन परिषदीय स्कूलों में कराने और उच्च शिक्षा दिलाने का आहवान किया। वहीं लोगों से जल संरक्षण करने का भी आह्वान किया। रणधीर प्रधान ने कहा कि अंधाधुंध दोहन होने के चलते भूगर्भीय जल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यदि यही स्थिति रही, तो वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्र के लोग भी बूंद-बूंद पानी को तरस जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से पानी बचाने की अपील की वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्तान नगर और खुडलिया के प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने भी स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। जिसमें प्रधानाध्यापिका शरबत इकबाल और ग्राम प्रधान सुधा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के साथ बच्चों को तमाम सुविधाएं दी जा रहीं है। इसके बावजूद बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे। मौके पर प्रधानाध्यापक हितेश कुमार, जौहर सिंह, नगेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार, प्रवेश कुमार, नीति चावला, सुचित्रा, गीता, राजेश, नीतू सिंह, पूर्णिमा, संजय सिंह मौजूद रहे।