फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़कों पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़कों पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। निकासी की कोई व्यवस्था न होने से नाला ओवर फ्लो होने पर गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है, जिससे गंगा भक्तों समेत स्थानीय लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रजघाट गंगानगरी में श्मशान घाट रोड पर गुलाब आश्रम के पास करीब पांच साल पहले पालिका प्रशासन ने लाखों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया था, जिसके माध्यम से आबादी के गंदे पानी समेत बरसात के पानी की निकासी होनी थी, लेकिन गली के नुक्कड़ पर पहुंचने के बाद आगे नाला नहीं बन पाया है, जिससे निकासी न होने से नाला अक्सर ओवर फ्लो होने पर गंदा पानी आबादी के बीच सड़कों पर भरा रहता है। जिससे गंगा स्नान समेत धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले भक्तों समेत व्यापारी और स्थानीय लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोले लोग
दीपक गौड़ का कहना है कि गली के अंतिम छोर पर नाला बंद होने से आबादी और बरसात का पानी नाले में ही भरा रहता है। जिसे सीवर ट्रीटमेेंट प्लांट में पहुंचाया जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाले का पानी एसटीपी में भी नहीं डाला जा रहा, जिससे नाला ओवर फ्लो होने पर उसका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश नागर का कहना है कि निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है और कूड़ा भी नाले में गिरता रहता है। जिससे नाला पूरी तरह चौक होकर ओवर फ्लो होने पर गंदा पानी आबादी के बीच सड़कों पर भरा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही बरसात के सीजन में बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है।

लव शर्मा का कहना है नाला ओवर फ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर भरने से तीर्थनगरी में आने वाले गंगा भक्तों समेत हर कोई परेशानी झेलने को मजबूर है। गंदे पानी की निकासी न होने पर नाले से उठने वाली बदबू से भी आसपास में रहने वाले परिवार दिक्कत झेल रहे हैं। कीड़े मकौड़ों समेत मच्छर मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। वहीं पानी भरने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
कोट
पालिका चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि नाले की सफाई कराने के साथ ही गंदे पानी को फिर से एसटीपी में पहुंचवाने को जल निगम अफसरों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed