{"_id":"5d2a2dd88ebc3e6cc802517d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1801811178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी नौरत्न शनिवार की सुबह अपने साथी इकबाल के साथ गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ियां भरकर सिंभावली क्षेत्र में स्थित एक टाल पर जा रहा था। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर ब्रजघाट के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे चालक समेत दोनों लोग घायल हो गए और ट्राली में भरी लकड़ियां सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और हाइवे पर बिखरी लकड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।