{"_id":"5d2a2ba68ebc3e6cc802517a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1801797102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल जारी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र को ब्लॉक का दर्जा दिलाने और गढ़ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल को विभिन्न संगठनों का सहयोग मिल रहा है। प्रत्येक शनिवार को भूख हड़ताल जारी रहेगी।
गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ क्षेत्र को ब्लॉक का दर्जा दिलाने और गढ़ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पंकज लोधी करीब तीन दशक से संघर्ष कर रहा है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कोई सुनवाई न होने के चलते पंकज ने विभिन्न संगठनों का सहयोग लेते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आत्मत्याग की अनुमति भी मांगी थी, लेकिन उस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पंकज लोधी प्रत्येक शनिवार को तहसील प्रांगण में भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को पंकज लोधी को समर्थ शिक्षा सेवा समिति समेत अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया। इस मौके पर समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव उमेश लोधी, प्रबंधक राजकुमार कर्दम ने कहा कि वेस्टर्न यूपी के लोगों के हित के लिए गढ़ में हाईकोट बेंच की स्थापना होनी बेहद जरूरी है। ताकि लोगों को सुलभ और सस्ता न्याय मिल सके। वहीं बहादुरगढ़ को ब्लॉक का दर्जा मिलने से उस क्षेत्र के ग्रामीणों को भी काफी फायदा होगा।
इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, पूर्व सचिव राजेश कुमार, गौरव, रविंद्र कर्दम, राजरानी चौधरी, मुन्नी देवी, ऊषा देवी, इमलेश चौधरी, देवेंद्र सैनी, शब्बू चौधरी, रविंद्र प्रकाश, चंद्रकिरण देव, राजकुमार चौधरी, देवेंद्र, प्रमोद गौतम, चंद्रशेखर, शुभम चौधरी, जयपाल सिंह, आकाश ठाकुर, आबिद, विवेक शर्मा, सुहेल, सचिन कुमार, कपिल आर्य, अमन गोयल, लखेंद्र चौधरी, मोहित प्रजापति समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।