फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुश्किल रहेगी कांवड़ियों की डगर, सरकारी तंत्र भी फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुश्किल रहेगी कांवड़ियों की डगर, सरकारी तंत्र भी फेल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को परेशानी के साथ ही अनहोनी का डर भी रहेगा, क्योंकि हाइवे किनारे सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं मध्य गंग नहर पुलों की टूटी रैलिंग भी अभी तक नहीं लगवाई गई है। डीएम के आदेश के बाद भी एनएचएआई समेत सिंचाई विभाग कोई सुध लेने को तैयार नहीं हैं।
सावन मास की कांवड़ यात्रा 15 जुलाई को प्रारंभ होनी है, जिसके तहत ब्रजघाट गंगानगरी से आसपास के प्रांतों समेत पश्चिमी यूपी के लाखों शिवभक्त कांवड़ भरकर ले जाएंगे। इसके अलावा हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लाने वाले बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपद के लाखों शिवभक्त भी ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाकर गढ़ क्षेत्र से होकर अपने गंतव्य स्थलों को वापसी करते हैं। गढ़ क्षेत्र में गांव बदरखा के पास मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन की सड़क जर्जर होने से खोखली होकर नीचे धंस रही है। वहीं गढ़ मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास और दिल्ली रोड पर गांव अठसैनी के सामने मध्य गंग नहर पुल की साइडों में लगी लोहे की रैलिंग भी टूटी हुई हैं, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान अनहोनी का खतरा बना रहेगा। प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और परंपरागत ढंग में संपन्न कराने को बड़े स्तर पर प्रभावी कदम उठाए हैं। लेकिन दूसरी तरफ एनएचएआई और सिंचाई विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते आ रहे हैं। ब्रजघाट टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लाखों की वसूली होने के बाद भी हाइवे की खोखली हो रही सड़क की मरम्मत न कराया जाना बड़ी चूक है। जबकि डीएम ने सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीन दिन में सड़कों की मरम्मत कराने का आदेश दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि एनएचएआई, सिंचाई विभाग और पालिका परिषद को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 15 जुलाई तक सड़कों की मरम्मत समेत अपनी संबंधित खामियों को पूरी तरह दूर कराने का कड़ा निर्देश दिया गया है, जिसमें कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--मीरा रेती रोड पर हो रहा जलभराव
संदीप निषाद, ललित कश्यप, ब्रजपाल निषाद ने एसडीएम को पत्र दिया है, जिसमें उल्लेख किया है कि डिवाइडर का निर्माण और नाला ओवर फ्लो होने से मीरा रेती रोड पर कीचड़ और जलभराव हो रहा है। जिससे आसपास में रहने वाले दर्जनों परिवारों समेत राहगीरों को सड़क पर पैदल चल पाना भी चुनौती बनी हुई है। रोहित, पवन निषाद, प्रदीप निषाद, दीपक का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्तों का मीरा रेती रोड से होकर आवागमन होता है, जिन्हें कीचड़ और जलभराव होने से बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed