{"_id":"5d277d778ebc3e6cc050428b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1800511187","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के एक मोहल्लें में शादी में शामिल होने आई एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लगभग चार घंटे बाद युवती के घर पहुंचने तथा आपबीति बताने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता के मेडिकल न कराने पर परिजनों ने रोष जताया।
गढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार में बृहस्पतिवार की दोपहर को शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती भी शादी में शामिल होने आ रही थी। पीड़िता के परिजनों के अनुसार रास्ते में बाइक लेकर खड़ा एक युवक शादी में गिफ्ट दिलाने का झांसा देकर युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया। कुछ ही देर बाद जब परिजन शादी में शिरकत पहुंचे तो वहां बेटी के न मिलने पर परेशान हो गए। जिन्होंने आनन फानन में एक युवक पर युवती का अपहरण होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। परिजनों ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी समेत दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस से युवती के मेडिकल जांच कराने की मांग की गई थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि युवती के बयानों के आधार पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।