फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एचटी लाइन में फाल्ट के चलते बत्ती गुल रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एचटी लाइन में फाल्ट से आठ घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली से आ रही 33 हजार की लाइन में फाल्ट के चलते आठ घंटे क्षेत्र की बत्ती गुल रही। जिससे हजारों परिवारों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।

सिंभावली में हाइवे किनारे स्थित बड़े बिजलीघर से गढ़ बिजलीघर को बिजली आपूर्ति होती है। सिंभावली से गढ़ बिजलीघर को आ रही 33 हजार की लाइन में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे फाल्ट आने से गढ़ और ब्रजघाट केे बिजलीघर की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में लग गए, करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट की समस्या को दूर किया। जिसके बाद कहीं जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। आपूर्ति ठप रहने से उमस भरी गर्मी के चलते हर किसी को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इंवर्टर ठप होने से पंखे तक नहीं चले, जिससे उमस भरी गर्मी ने सभी के पसीने छुड़ा दिए। वहीं लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा। एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि लाइन में फाल्ट के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। फाल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed