{"_id":"5d23861f8ebc3e6ce70a8ab8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd179849074","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़ीना में हरीश और बागड़पुर में विनोद बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़ीना में हरीश और बागड़पुर में विनोद बने प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झड़ीना में हरीश और बागड़पुर में विनोद बने प्रधान
गढ़मुक्तेश्वर। उप चुनाव में झड़ीना के ग्राम प्रधान पद पर हरीश और बागड़पुर में विनोद को जीत मिली। लुहारी में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर बिट्टू के सिर जीत का सेहरा बंधा।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव बागड़पुर की प्रधान सीट पर आम चुनाव में मुकेश देवी और गांव झड़ीना में प्रधान पद पर बालेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की थी, जिनकी बीमारी के चलते मौत होने पर दोनों गांवों में 6 जुलाई को उपचुनाव का मतदान हुआ था। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई, जिसमें झड़ीना प्रधान पद पर 943 वोट लेकर हरीश ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र को 337 वोटों से पराजित कर दिया। बागड़पुर के प्रधान पद पर विनोद चौहान ने 836 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार को 203 वोटों से हरा दिया। तीसरे प्रत्याशी कृष्णपाल को 71 वोट मिली। इसके अलावा गांव लुहारी के रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य पर बिट्टू ने 67 वोट लेकर निकटतम प्रत्याशी धर्मवीर को 26 वोटों से पराजित किया। चुनाव परिणामों की घोषणा होने पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया, निर्वाचन अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि उप चुनाव में झड़ीना प्रधान पद पर हरीश, बागड़पुर प्रधान पद पर विनोद चौहान और लुहारी के ग्राम पंचायत सदस्य पद पर बिट्टू ने जीत दर्ज की है, जिन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उनके घर भेज दिया।