{"_id":"5d238a558ebc3e6cb47b2513","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1797922171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे और लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे और लाउडस्पीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा : तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे और लाउडस्पीकर
गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार निर्धारित आवाज में ही डीजे और लाउडस्पीकर बजेंगे। वहीं नए स्थानों पर भी कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा लेकर तहसील प्रशासन ने सेवा शिविर संचालकों की बैठक कर नियमों की जानकारी दी।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो पाए, इसको लेकर पुलिस पहले ही अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटी हुई है। वहीं तहसील प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा संबंधी अपनी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरी तरह चाक चौबंद करने की कवायद शुरू कर दी है। तहसील मुख्यालय में सोमवार को कांवड़ सेवा शिविर लगाने वालों की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम राममूर्ति ने शिविर संचालकों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए पुलिस प्रशासन से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन कर आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया। एसडीएम ने बताया कि ब्रजघाट गंगानगरी समेत कांवड़ियों के आवागमन से जुड़े रास्तों पर पुलिस सुरक्षा का सभी बंदोबस्त रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी समेत उन सभी रास्तों से जुड़ीं अंडा, मांस, मछली की दुकान और नॉन वेज होटल पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनर्गल अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाड़ने अथवा गड़बड़ी की कोई भी कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि नए स्थानों पर कोई भी सेवा शिविर नहीं लग पाएगा। लाउड स्पीकर और डीजे पर कोई रोक नहीं रहेगी, लेकिन वे निर्धारित आवाज से तेज नहीं बज पाएंगे।
पूर्व प्रधान कालीचरण चौहान, ठाकुर सतबीर, सुरेंद्र प्रधान, भाकियू नेता रामपाल चौहान, जितेंद्र, धर्मपाल, सुभाष, संदीप कुमार, पिंटू, दीपांशु, प्रवेश, जयवीर लोधी, संजय शर्मा, अनिल गोयल, अमर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़कों से हटकर लगेंगे शिविर
- सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दस-दस सदस्य कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें दोनों ही वर्गों के पांच-पांच सदस्य शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर में बजने वाले लाउड स्पीकरों पर कोई भी भड़काऊ और आपत्तिजनक चीज नहीं बजेगी। शिविरों में साफ-सफाई का खास ख्याल रखने के साथ ही परमीशन के बिना बिजली केबिल भी नहीं डाले जाएंगे।