फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भीषण गर्मी में एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप है। इसके चलते परेशान महिलाओं ने रविवार को अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर, उपाध्याय नगर और मंडी चौक के सैकड़ों घरों में पिछले एक सप्ताह से पालिका की पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में काफी दूरी से हैंडपंपों का पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई राहत न मिलने से महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान राजीव नगर मोहल्ले में सुबह दस बजे महिलाओं ने जनहित की अनदेखी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कौशल, संतोष, सुमन, रजनी, वीरवती का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत तेजी से बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ पालिका की पेयजल सप्लाई न आने से घर से काफी दूरी पर लगे हैंडपंपों से पानी लाना मजबूरी बनी हुई है। कहा कि अगर पेयजल किल्लत से बहुत जल्द निजात नहीं दिलाई गई तो फिर जल निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में प्राची, माया, तनु, काजल, मधु, राजकुमारी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

कोट
चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि नलकूप में तकनीकी गड़बड़ी होने के साथ ही सीवर लाइन से कनेक्शन जोड़ने को हो रही खुदाई में पेयजल लाइन टूटने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसे बहुत जल्द सुचारु कराने को पालिका कर्मियों की टीम लगाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed