{"_id":"5d222d8c8ebc3e6ca9216734","slug":"hapur-news-garh-news-gbd179779540","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट टॉप बॉक्स ठीक कर रहे किशोर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेट टॉप बॉक्स ठीक कर रहे किशोर की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेट टॉप बॉक्स ठीक कर रहे किशोर की करंट से मौत
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में टीवी का सैट टॉप बॉक्स ठीक करने के दौरान बिजली का करंट लगने से बेहोश हुए किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम निवासी अकील खां का बेटा जुएब (15 वर्ष) शनिवार की रात अपने घर में टीवी पर विश्व कप क्रिकेट से जुड़ा भारत-श्रीलंका का मैच देख रहा था। अचानक टीवी की स्क्रीन धुंधली पड़ने के कारण जुएब सेट टॉप बॉक्स का केबिल ढीला पड़ने की बात सोचकर उसे ठीक करने लगा। जैसे ही जुएब ने केबिल को हाथ में पकड़ा तो उसमें उतर रहे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। करंट का तेज झटका लगने के बाद वह बेहोश होकर कमरे में गिर गया। आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन हालत नाजुक होती देख चिकित्सक ने जुएब को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मोहल्ले में मातम पसर गया। एसओ नीरज कुमार इस संबंध में जानकारी से इंकार किया है।