फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिल जमा करने के बाद भी भेजा 20 हजार का नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिल जमा करने के बाद भी भेजा 20 हजार का नोटिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के रहने वाले किसान सुमित ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। जिसका कहना है कि करीब 8 माह पहले सौभाग्य योजना के अंतर्गत गांव में लगाए गए कैंप में घरेलू कनेक्शन लिया था। जिसके बाद वह हर महीने बिजली का बिल समय से भुगतान कर रहा था। किसान का आरोप है कि उसकी मां के नाम से घरेलू कनेक्शन लिया गया था। जिस पर एक माह पहले बिजली निगम द्वारा 20 हजार का रिकवरी नोटिस भेज दिया। उसने बिजली निगम के कार्यालय पर पहुंचकर अपनी शिकायत बताई लेकिन कर्मियों ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित किसान ने ऑनलाइन पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि गढ़ बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा दर्जनों किसानों के नलकूप कनेक्शनों के साथ घपलेबाजी की गई थी, जिस पर कार्यालय में तैनात तीन कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है। जिसके बाद घरेलु कनेक्शनों के बिलों पर बकाए के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान चल रहे है और बिजली दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed