फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur nagar palika chunaav

Hapur News: नहीं टूटा पिछला रिकार्ड, हापुड़ में हुआ 55.94 प्रतिशत मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
hapur nagar palika chunaav
हापुड़। बृहस्पतिवार को जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के लिए कुल 55.94 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरू की स्थिति को देखते हुए लग रहा था कि हापुड़ मेंं पिछले नगर पालिका चुनाव में हुए 57.5 प्रतिशत मतदान का रिकार्ड टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हापुड़ में मतदान प्रतिशत पिछले वर्ष से कम रहा। इस दौरान अधिकारी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। छुटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत सीट पर कुल 3,47,377 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। जिनमें से कुल 1,94362 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 15,3015 मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके। सबसे खराब स्थिति हापुड़ नगर पालिका की रही और पॉश कालोनियों के लोगों के घरों से न निकलने के कारण मतदान प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2017 के नगर पालिका के चुनाव में यहां 52.52 प्रतिशत रहा, जबकि इस बार 50.05 प्रतिशत रहा। बाबूगढ़ नगर पंचायत ने पिछली बार की तरह इस बार भी बाजी मारी। यहां इस बार 80.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछले चुनाव में 82.06 रहा था। गढ़मुक्तेश्वर में मतदान 67.79 प्रतिशत रहा। जबकि पिलखुवा में मतदान प्रतिशत 65.34 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

----
एडीजी व आईजी ने किया बूथों का दौरा-
मतदान के दौरान एडीजी राजीव सबरवाल और आईजी नचिकेता झा हापुड़ पहुंचे। उन्होंने डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश चंद मिश्रा, सीडीओ प्रेरणा सिंह, एडीएम संदीप कुमार के साथ बूथों का दौरा किया। जिले के सभी बूथों पर चुनाव शांतिपूर्वक निपट गया और कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों के बाहर अधिक भीड़ एकत्र होने पर पुलिस लाठियां फटकारकर उन्हें दौड़ाना जरूर पड़ा। फर्जी वोट डालने के मामले में मतदाताओं को हिरासत में लिया गया। इस दौरान छुटपुट हंगामे के बाद लोगों को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed