{"_id":"639628efdf25ac796a47ed1b","slug":"hapur-hapur-news-gbd249053773","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी लोन एप में फंसा लॉ का छात्र, आठ महीने में सात लाख लुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी लोन एप में फंसा लॉ का छात्र, आठ महीने में सात लाख लुटाए
Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
सार
छात्र ने बताया कि आठ महीनों में वह करीब सात लाख रुपये लुटा चुका है। इसमें उसकी सेविंग के साथ ही पिता के घर पर रखे पैसे भी एप के जरिए ठगों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोन एप के झांसे में फंसकर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के चंडी रोड निवासी लॉ के एक छात्र ने सात लाख रुपये लुटा दिए। साइबर ठगों ने उसका डाटा चुराकर, मोबाइल में मौजूद सभी 1559 नंबरों से परिवार को बदनाम करने संबंधी मेसेज वायरल करने शुरू कर दिए। इसके एवज में छात्र से पिछले आठ महीने से हर सप्ताह करीब 24 हजार रुपये ऐंठे जा रहे थे। पीड़ित छात्र ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
चंडी रोड निवासी कपिल कुमार गुप्ता का बेटा उत्कर्ष गुप्ता मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा है। उत्कर्ष ने बताया कि अप्रैल 2022 में उसके एक सहपाठी ने मोबाइल पर एक लिंक दिया था। लिंक ओपन करते ही अचानक एक एप खुद ही मोबाइल में डाउनलोड हो गया जो एक लोन एप था।
विज्ञापन
छात्र ने बताया कि शुरूआत में कुछ दिन तक उसके खाते में दो या तीन दिन में 100 से 200 रुपये आते रहे। इस दौरान एप के जरिए साइबर ठगों ने उसकी मेल आईडी और पासवर्ड हैक कर लिए। साथ ही उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य गोपनीय चीजें भी हैक कर ली। अप्रैल महीने में ही उसके चार साथियों के नंबर पर संदेश भेजा गया, जिसमें बताया कि उत्कर्ष ने लोन चोरी की है। बदनामी से वह घबराने लगा, इससे बचने के लिए साइबर ठगों ने व्हाट्स एप कॉल कर उससे हर सप्ताह 24400 रुपये की मांग की। यह पेमेंट आज तक भी छात्र उसी एप के जरिए कर रहा है।
विज्ञापन
छात्र ने बताया कि आठ महीनों में वह करीब सात लाख रुपये लुटा चुका है। इसमें उसकी सेविंग के साथ ही पिता के घर पर रखे पैसे भी एप के जरिए ठगों को भेजे गए हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में एक छात्र ने ऐसे ही मामले में आत्महत्या की है। उत्कर्ष ने बताया कि समाचार पत्रों में इस घटना को पढने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने परिजनों को बताकर मामले में अब पुलिस से शिकायत की है।
विश्वसनीय एप ही फोन में रखें, ऐसा कोई एप डाउनलोड न करें जिसका कोई साख ही न हो। छात्र से ठगी का मामला पता चला है, साइबर सेल मामले में उचित कार्रवाई करेगी --मुकेश मिश्र, एएसपी।