{"_id":"626ee8df7590cd1bba652345","slug":"hapur-hapur-news-gbd2377600126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड : सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी
हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को अजीबो-गरीब उत्तर पढ़ने को मिल रहे हैं। किसी ने संबंधित प्रश्न का उत्तर लिखने के बजाय अपने घर की समस्या लिख दी तो किसी ने सीता राम लिखकर कॉपी भर दी और पास करने की मनुहार भी किया है।
जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए दो हैं। दूसरे जिलों की कॉपियों का यहां मूल्यांकन चल रहा है। एक परीक्षा केंद्र पर चार से पांच कॉपियां ऐसी निकलीं, जिसमें सिर्फ सीता राम ही लिखा था। भूगोल विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ छात्रों ने निबंध लिखे हुए थे। कई छात्रों ने पूरा प्रश्न पत्र ही उत्तर की जगह लिख डाला। बोर्ड से इस बार अच्छी लेखनी पर एक नंबर अतिरिक्त और कोर्स से बाहर आए प्रश्नों के पूरे अंक देने के आदेश हुए हैं। इस तरह के छात्रों को इन्हीं अंकों से संतोष करना पड़ेगा।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं से प्रभावित हो रहा मूल्यांकन कार्य
यूपी बोर्ड के केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में बहुत से परीक्षक अपने स्कूलों में प्रैक्टिकल करा रहे हैं। जिसका असर मूल्यांकन कार्य पर पड़ रहा है। हालांकि अब ज्यादा कॉपियां जांचने के लिए नहीं बची हैं। दो से तीन दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
सही उत्तर पर ही मिलेंगे अंक
मूल्यांकन कार्य बोर्ड के आदेशानुसार चल रहा है, सही उत्तर लिखने पर ही अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेगा। परीक्षकों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।--निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक