{"_id":"626ee6c3a85d726b7f6d1659","slug":"hapur-hapur-news-gbd2377592147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम कर रहे पांच बच्चों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम कर रहे पांच बच्चों को कराया मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल श्रम कर रहे पांच बच्चों को कराया मुक्त
हापुड़। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत अधिकारियों ने अभियान चलाकर दुकान, सर्विस सेंटर पर काम करने वाले पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि ऑपरेशन मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों से काम कराना अपराध है, छोटे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए।
अधिकारियों की टीम बनाकर जिलेभर में अभियान चलाया गया। इसके तहत सर्विस सेंटर, दुकान, चाय की दुकान पर काम कर रहे पांच बच्चों को मुक्त कराया। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी कि छोटी उम्र के बच्चों से कार्य न कराएं, बल्कि उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार सिरोज, सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी, श्रम अधिकारी रामाशीष, एएचटीयू प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।