{"_id":"626ee8dedbb15e60924eb455","slug":"hapur-garh-news-gbd237759931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के बैग से 2,71000 की नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के बैग से 2,71000 की नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आंबेडकर गेट के निकट चोरों ने एक किसान की बाइक के बैग में रखी 2,71000 की नकदी चोरी कर ली। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर निवासी किसान सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार की शाम गढ़ कोतवाली में तहरीर दी। जिसने बताया कि उसका किसान क्रेडिट कार्ड का खाता नगर में स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा में है। शुक्रवार को उसने अपने किसान क्रेडिट कार्ड के 2,71000 रुपये खाते से निकले थे। पीड़ित ने बताया कि उसने नकदी समेत पास बुक व अन्य दस्तावेज अपने छोटे से थैले में रखकर बाइक में लगे बैग में रख लिए। बैंक से निकलकर आंबेडकर चौराहे के पास एक ठेले से केले खरीदने के लिए रुक गया। इसी बीच चोरों ने बैग से नकदी और दस्तावेज का थैला चोरी कर लिया। आसपास काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि किसान की तहरीर पर चोरी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आंबेडकर पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।