फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur District Veteran Cricket Association won the match by three runs.

Hapur News: हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने तीन रन से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hapur District Veteran Cricket Association won the match by three runs.
जेएमएस कॉलेज में क्रिकेट मैच जीतने के बाद खुशी मनाते टीम के खिलाड़ी। संवाद
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन और एसआईएमएस वॉरियर्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। मैच में हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने तीन रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसमें चंदू ने 37 रन, बिजेंद्र सिंह ने 26 रन, लक्ष्य ने 19 रन, वीर तोमर ने 17 रन का योगदान दिया। एसआईएमएस वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुराग दत्त शुक्ल ने तीन ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके। अभि यादव, जैद, यश, शुभम ने भी एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे एसआईएमएस के खिलाड़ी निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन ही बना सके। इसमें हर्ष ने 39 रन, अंशुल शर्मा ने 25 रन, अभि यादव ने 24 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कमलदीप अरोड़ा ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट, बिजेंद्र सिंह ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट, प्रियांशु और चंदू ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच में बिजेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed