फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hand pumps replaced by Rebor.

डीएम साहब! रीबोर की जगह उखाड़ दिया हैंडपंप

Thu, 18 May 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 18 May 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps replaced by Rebor.
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

जल निगम आए दिन अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहता है। ताजा मामला सालेपुर कोटला गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां निगम कर्मियों ने एक खराब हैंडपंप को रीबोर करने की बजाय उखाड़ दिया।

विज्ञापन


ऐसे में स्कूल में बीते दो माह से पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चे या तो गांव में आसपास से या घर से पीने का पानी ले आ रहे हैं। सालेपुर कोटला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीते कई महीने से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


तीन महीने पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्य पाल सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी संजय कौशल को इस समस्या से अवगत कराया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर हैंडपंप को रीबोर कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक सूर्यपाल सिंह ने बताया कि मार्च महीने में जल निगम के कर्मचारियों ने नल को उखाड़ तो दिया, लेकिन आज तक हैंडपंप को लगाया नहीं जा सका है।

ऐसे में भीषण गर्मी में बच्चों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के चलते बच्चों को बाहर लगे हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में उनका पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि जल निगम के अफसरों से बातचीत कर जल्द स्कूल में हैंडपंप लगवाया जाएगा। बच्चों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed