{"_id":"6518530bb5e4f2b85b09ca26","slug":"gurjar-samaj-give-gyapan-to-adm-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3457-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्वालियर में गुर्जर समाज पर हुए लाठीचार्ज पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्वालियर में गुर्जर समाज पर हुए लाठीचार्ज पर जताया रोष
Sat, 30 Sep 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में प्रशासन द्वारा गुर्जर समाज के लोगों पर किए गए लाठीचार्ज का समाज के लोगों ने विरोध किया इस संबंध में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम संदीप सिंह को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर ने बताया कि 25 सितंबर को ग्वालियर शहर के फूलबाग कॉलोनी में गुर्जर समाज के हजारों लोग मिहिर भोज की प्रतिमा अनावरण सम्मेलन से जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन वहां तैनात पुलिस ने लोगों पर आंसू गोले दागे और लाठीचार्ज कर बेरहमी से पीटा। अनुज प्रधान ने कहा कि लाठीचार्ज में समाज के अनेक लोग घायल हुए, इसके बाद भी घरों में जाकर मारपीट करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया और मुकदमे दर्ज किए गए। गुजर्र समाज प्रशासन के समाज विरोधी अत्याचार की निंदा करता है। प्रशासन समाज के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस ले और सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। ज्ञापन देने वालों में दिनेश गुर्जर, मलूक प्रधान, बबलू प्रधान, रविंद्र चौधरी, अमित प्रधान, कार्तिक प्रधान, पिंटू प्रधान, जिहान, अंकित मावी, अमित नागर, कोशिंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।