फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   guard died on ganga expressway

Hapur News: रोड रोलर की चपेट में आकर गार्ड की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 26 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 26 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
guard died on ganga expressway
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आगापुर के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रोड रोलर की चपेट में आने से औरंगाबाद निवासी गार्ड सतीश (38) की मौत हो गई। परिजनों ने गार्ड की हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया और धरना शुरू कर दिया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुबह से दोपहर तक हंगामा हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में 30 लाख के मुआवजे के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन


सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी सतीश पिछले काफी समय से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सामान की देखभाल के लिए सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। शनिवार की सुबह सतीश गंगा एक्सप्रेसवे पर मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण हत्या का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि चालक ने जानबूझ कर सतीश पर रोड रोलर चढ़ाकर हत्या की है। सूचना पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सिंभावली और बाबूगढ़ थाने की पुलिस के साथ एसडीएम ईला प्रकाश और सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थाा एलएनटी के अधिकारी को मौके पर बुला लिया। ग्रामीण एक करोड़ के मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को 30 लाख के मुआवजे व अन्य शर्तों पर समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद मौके सही कारणों का पता चलेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed