फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ground breaking ceremony

Hapur News: छिजारसी में एक हजार करोड़ की हाउसिंग सोसायटी, 50 करोड़ से हापुड़ में माॅल

Mon, 08 Dec 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 08 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
ground breaking ceremony
हापुड़। जिले के विकास की रफ्तार तेज होती जा रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए अभी तक जिले को चार हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें पिलखुवा के छिजारसी में एक हजार करोड़ रुपये की हाउसिंग सोसायटी और हापुड़ में 50 करोड़ रुपये का मॉल के साथ हाईवे 9 पर रिसोर्ट और 50-50 करोड़ से दो औद्योगिक प्लेज पार्क भी विकसित होंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जिले में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत या फिर अगले साल जनवरी में शासन स्तर से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का आयोजन हो सकता है। इसके लिए शासन से लेकर जिला स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। अब तक जिला उद्योग विभाग को चार हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिल चुके हैं। पिछले माह तक करीब 750 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। इन प्रस्तावों में हापुड़ में करीब 50 करोड़ रुपये से मॉल, 25-25 करोड़ की दो हाउसिंग सोसायटी, एक हजार करोड़ रुपये की छिजारसी में बन रही हाउसिंग सोसायटी, 50-50 करोड़ के दो औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाईवे 9 पर रिसोर्ट, आनंद विहार में हाउसिंग सोसायटी आदि बड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इसके साथ 250 करोड़ रुपये का रिलायंस सीएनजी प्रोजेक्ट, जरोठी में डेयरी प्लांट और पैकेजिंग सहित 17 छोटी इकाइयां शामिल हैं। इन उद्योगों के लगने से जिले का स्वरुप तेजी से बदलेगा।
विज्ञापन


एमओयू पर हुए हस्ताक्षर --
उद्योग विभाग ने इन सभी प्रस्तावों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पूर्व में लगे उद्योगों को लेकर भी चर्चा होगी। उद्योगों को लेकर जमीन और अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 109 परियोजनाएं तैयार
वर्ष 2023 में हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में जनपद को करीब 36 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। उस समय जनपद में 583 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। पिछले माह नवंबर में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 4.0 में मिले प्रस्तावों में से जीबीसी के लिए अभी 96.04 करोड़ की 109 परियोजनाएं ही तैयार हैं। इसके अलावा 37.15 करोड़ रुपये के निवेश की 21 और 33.06 करोड़ रुपये की 55 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इससे 26411 को रोजगार मिला है।


कोट -
शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक जिले को करीब चार हजार करोड़ का निवेश करने के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारी चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई तिथि जारी नहीं की गई है। पूर्व में मिले प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम चल रहा है। नए रोजगार के अवसर मिलने से जिला तेजी से विकसित होगा।
- खुशबू सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed